Haldwani news: एक बार फिर शहर के स्पा सेंटरों मंे पर पुलिस ने कार्यवाही की है। इससे पहले भी कई स्पा सेंटरों में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। अब खबर काठगोदाम क्षेत्र से है। जहां सैक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने प्लान बी स्पा में छापा मारा। मौके पर पलिस को सबूत ही नहीं काॅलगर्ल भी मिल गई। साथ ही पुलिस की छापेमारी में रिसेप्शनिस्ट मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। काठगोदाम पुलिस ने एक महिला व पुरुष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं इस गिरोह की सरगना महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार काठगोदाम पुलिस टीम में स्पा सेंटरों और होटल में सत्यापन कर रही थीे। तभी नैनीताल रोड स्थित प्लान बी स्पा में सैक्स रैकेट की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस टीम ने प्लान बी में छापेमारी कर दी। जैसे ही पुलिस अंदर पहुंची तो रिशेप्सन पर बैठा युवक मौके से फरार हो गया। अचानक हुई छापेमारी से स्पा सेंटर में हड़कंप मच गया। डर से स्पा सेंटर में मौजूद युवतियां एक कमरे में दुबक गईं।
पुलिस ने जब कमरों की तलाश की तो एक कमरे में रखे बेड के गद्दे के नीचे से गर्भ निरोधक वस्तुएं और दवाओं के खाली रैपर मिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। तभी दूसरे कमरे में पुलिस को पांच लड़कियां मिली। जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्हांेने बताया कि वह काठगोदाम निवासी अंजू गुप्ता और फरीदाबाद हरियाणा निवासी अरुण गुलाटी पुत्र हरविंदर गुलाटी के कहने पर स्पा में काम कर रहे है। इस काम में महिला व अरुण ग्राहकों से डील करते है। काम का पैसा रिशेप्सन पर ही जमा हो जाता है। पुलिस कालगर्लाें की काउंसिलिंग करा रही है। वहीं काठगोदाम निवासी सरगना अंजू गुप्ता पत्नी दीपक गुप्ता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहसल दूसरे आरोपी अरुण गुलाटी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस दौरान पता चला कि विगत 30 मई के बाद से स्पा में आने वाले लोगों का कोई लेखा-जोखा रजिस्टर में दर्ज नहीं था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 

