हल्द्वानी में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल का भव्य स्वागत
हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल का पहली बार हल्द्वानी आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। जैसे ही बंसल पार्टी कार्यालय पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप और आतिशबाज़ी के बीच उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
कार्यकर्ताओं में उत्साह इतना था कि उन्होंने तरुण बंसल को कंधों पर उठाकर पार्टी कार्यालय तक पहुंचाया। स्वागत समारोह में भाजपा की जिला इकाई और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
गौरतलब है कि हाल ही में तरुण बंसल को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। इसके बाद उन्होंने देहरादून स्थित पार्टी मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण किया था। हल्द्वानी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का विश्वास जताया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें
उत्तराखंड :(बधाई) कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल 

