हल्द्वानी- ट्रांसपोर्ट कारोबारी पवन कन्याल की लाश मिलने के बाद परिजनों ने आज यहां कोतवाली में प्रदर्शन करते हुए पवन कन्याल की मौत की जांच करने की मांग की। तो वही देर शाम एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी खुद शोक संतप्त परिवार के पास पहुंची जहां उन्होंने पवन कन्याल के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि आपका भाई मेरा भाई है और मैं अपना भाई समझ कर इस मामले में निष्पक्ष जांच कराउंगी।
एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने कहा कि उन्होंने पवन कन्याल के मौत के मामले में 5 टीमों का गठन किया है साथ ही पर्वेक्षण की जिम्मेदारी पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी को दी गई है। इसके अलावा हल्द्वानी कोतवाली में अपराध संख्या 518/ 21 धारा 302 के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले नैनीताल मार्ग पर ज्योलीकोट पास ट्रांसपोर्ट पर पवन कन्याल की लाश मिली थी, लाश मिलने से 1 महीने पहले से पवन लापता था और पवन के परिजनों ने कोतवाली में प्रदर्शन करते हुए कहा कि पवन ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसकी हत्या हुई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’
उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे 
