हल्द्वानी- उत्तराखंड में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं और ताजा खबर नैनीताल जिले के हल्द्वानी से कि यहां दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची युवक ने मृतक के शव को कब्जे में लेने के साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोला बाईपास रोड पर रविवार रात टीवीएस अपाची संख्या यूके 04 एच 7791 पर सवार तीन युवक तेज़ रफ़्तार में गौला पुल से इंदिरानगर गोला गेट की ओर जा रहे थे, तभी ट्रंचिंग ग्राउंड से कुछ दूरी पर गौला पुल की ओर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य युवकों को उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया है।
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी तथा अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि तीनों युवक नई बस्ती गोपाल मंदिर बनभूलपुरा हल्द्वानी के रहने वाले हैं। मृतक का नाम आसिफ अंसारी 25 पुत्र वकील अंसारी हैं, घायलों के नाम अहद (16) पुत्र मो0 अनवार व सोनू पुत्र नन्नू हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत
हल्द्वानी : मीडिया 11 ने भाजपा युवा मोर्चा को 7 विकेट से हराया, रक्षित टंडन की नाबाद 31 रनों की पारी बनी जीत की हीरो
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश 

