हल्द्वानी- अभी तक आपने पति द्वारा पत्नियों को प्रताड़ना के मामला अक्सर सुना होगा लेकिन मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत कठघरिया निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में तहरीर देते हुए पत्नी पर प्रताड़ना करने और उसका मकान कब्जाने का आरोप लगाते हुए पत्नी के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। पति के तहरीर पर मुकामी पुलिस ने पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
कटघरिया निवासी नवीन सनवाल ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि उसकी दो बेटियां हैं उनकी पत्नी छह साल से कहां रहती उन्हें पता नहीं है। जब कभी वो घर आती है तो बेटियों व उनके साथ मारपीट करना शुरू कर देती है यहाँ तक की घर की सारी प्रापर्टी पत्नी अपने नाम करवाना चाहती है यहां तक कि आप उसको जान से मारने की भी धमकी दे रही है।
मुखानी थाना प्रभारी रमेश बोहरा ने बताया की महिला के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पूरे मामले की जांच शुरू की गई है । पति- पत्नी के बीच विवाद का यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत
हल्द्वानी : मीडिया 11 ने भाजपा युवा मोर्चा को 7 विकेट से हराया, रक्षित टंडन की नाबाद 31 रनों की पारी बनी जीत की हीरो
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश 
