Haldwani News- हल्द्वानी में नशे के प्रति लोगों में जागरूकता लाने को लेकर मिथुन जायसवाल नाम के एक व्यक्ति द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था, जिसमें भारी अव्यवस्था देखने को मिली, नैनीताल रोड में आयोजित मैराथन दौड़ में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र मौजूद रहे, छात्रों से ₹50 से लेकर ₹500 तक फीस भी ली गई और कहा गया कि उनको रिफ्रेशमेंट और जीतने पर इनाम भी दिया जाएगा। लेकिन यह सब व्यवस्था कहीं भी देखने को नहीं मिली,
जिससे नाराज बच्चे और उनके परिजनों ने आयोजनकर्ता मिथुन जायसवाल का विरोध करते हुए जमकर हंगामा काटा, यहां तक नैनीताल रोड पर भी छात्र प्रदर्शन करते हुए बैठ गए, मौके पर कोतवाली और भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज कुमकुम धानिक भी अपनी पुलिस टीम के साथ पहुंची, जहां पर उन्होंने बच्चों उनके अभिभावक और आयोजनकर्ता से बातचीत की ओर सभी को समझने का प्रयास किया।
इसके बाद सभी लोग कोतवाली पहुंचे वहां पर आयोजनकर्ता मिथुन जायसवाल ने कई सारे बच्चों के फीस की रकम वापस लौटाई तो कई बच्चों की रकम नहीं लौटाई गई है, जिस पर पुलिस ने आयोजनकर्ता मिथुन जायसवाल को थाने में पूछताछ के लिए बैठाया है, पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’
उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे 

