Haldwani News- उत्तराखंड विजिलेंस इन दिनों ताबड़तोड़ कार्रवाई से चर्चा में है। लगातार शासन द्वारा भर्ती घोटाला से लेकर तमाम कार्रवाई के लिए विजिलेंस की पीठ थपथपाई गई है। विजिलेंस की निगाह अब उन राजकीय अधिकारियों पर है जिनकी संपत्ति आय से अधिक है। विजिलेंस ने कार्रवाई करते हुए गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पन्तनगर में कार्यरत भण्डारक रजनीश कुमार पाण्डेय पुत्र स्व0 नन्द किशोर पाण्डेय निवासी 4 / 952 झाँ कालोनी पंतनगर तहसील किच्छा जिला ऊधमसिंहनगर के विरूद्ध आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में खुली जांच की गई थी ।
खुली जांच में आय से अधिक सम्पत्ति पाए जाने के कारण उत्तराखण्ड शासन द्वारा इनके विरूद्ध अभियोग पंजीकृत करने की अनुमति प्रदान की गयी है। जिसके क्रम में आज दिनांक एक अगस्त को थाना सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी में मु0अ0सं0 04 / 2023 धारा 13 (1) (ई) भ्र०नि०अधि० 1988, 13 (1) (बी) भ्र0नि0अधि0, 1988 (संशोधित 2018 ) सपठित धारा 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 बनाम रजनीश कुमार पाण्डेय पंजीकृत किया गया है।
सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर, हल्द्वानी की टीम द्वारा महत्वपूर्ण दस्तावेजों, सम्पत्ति आदि के सम्बन्ध में आरोपी रजनीश कुमार पाण्डेय के कार्यालय एवं घर में तलाशी ली गयी, तथा कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किये गये है, जिनका विश्लेषण करने के उपरान्त विवेचना में सम्मिलित किया जायेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया 
