हल्द्वानी: हल्द्वानी के मंगलपड़ाव बाजार में खरीदारी को आई दो महिलाओं के मोबाइल फोन चोरी हो गए। बाजार में जब दोनों को इसका पता लगा तो उन्होंने सब्जी मंडी में खोज की, लेकिन फोन नहीं मिला। बाद में दोनों महिलाओं की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बिठौरिया, ऊंचापुल निवासी दीक्षा ने तहरीर देकर कहा कि शुक्रवार शाम करीब 4:15 बजे वह मंगलपड़ाव में बाजार से खरीदारी कर रही थी। किसी व्यक्ति ने उसके पर्स से मोबाइल फोन चोरी कर लिया। घटना सदर बाजार की है। वहीं दूसरी घटना भी इसी बाजार की है। सावित्री कॉलोनी, कालाढूंगी रोड निवासी दुर्गा भोसले ने तहरीर देकर कहा कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे के आसपास जब वह मंगलपड़ाव से सब्जी की खरीदारी कर रही थी तो किसी ने उसका फोन चुरा लिया। दोनों महिलाओं ने पूरी सब्जी मंडी और अन्य दुकानों में फोन की खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि मामले में दोनों पीड़ित महिलाओं की ओर से तहरीर मिली है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है। शीघ्र आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी 
