Haldwani News: एसएसपी पंकज भट्ट ने चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए बताया कि 24 जून और 25 जून को अज्ञात चोरो द्वारा सरस्वती बिहार निवासी गीता पलडिया व सुयाल कॉलोनी निवासी कैलाश सिहं परिहार दोनो परिवार प अपने घर से बाहर गए थे। इस बीच चोरों द्वारा उनके घर में घुसकर लाखों रूपये की नगदी व जेवरात चोरी कर लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। घटना के खुलासे के लिए घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से चैक किया गया जिसमे कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे। मुखबिर की सूचना के आधार पर शनिवार को पुलिस ने मंडी क्षेत्र हैडागज्जर हिमालयन फ्लौरा नर्सरी के पास एक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना नाम आबिद पुत्र स्व मौ स्व मोहम्मद हुसैन निवासी डोगपुरी थाना गदरपुर जिला उधम सिह नगर बताया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अकेले ही दिन के समय बन्द घरों की रैकी करता था और फिर रात के समय सुनसान रास्तों से होते हुए टारगेट किये गये घरों में घुसकर चोरी करता था। इससे पहले भी इस प्रकार की घटनाओं को अन्जाम दे चुका है। पुलिस ने उसके पास से एक जोड़ी कंगन, एक चैन, एक जोड़ी झुमके, तीन जोड़ी टाप्स,एक गुलोबन्द पाँच हजार रुपये की नकदी और दूसरे घर से एक हार, एक मंगल सूत्र, एक नथ, एक जोड़ी पौंची, दो जोड़ी झुमके, एक जोड़ी टाप्स, एक माँग टीका, एक अंगूठी सोने की कुल 9 लाख रूपये का माल बरामद किये है। चोरी का आरोपी इससे पहले भी कई बार जेल जा चुका है उसके खिलाफ नैनीताल जिले में आठ मुकदमे दर्ज है। एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा पुलिस टीम को 5000 रूपये पुरूस्कार की घोषणा की गयी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
देहरादून : लिपिक और कनिष्ठ सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित
उत्तराखंड: पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार
देहरादून: उपनल संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगा दिवाली बोनस, संगठन ने उठाई ये मांग
उत्तराखंड: पौड़ी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार
नैनीताल : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति को हाईकोर्ट से बड़ा झटका
उत्तराखंड गौरव सम्मान 2026 का ऐलान, बीसी खंडूड़ी समेत 15 विभूतियों को मिलेगा सम्मान
अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी, 75 फीसदी को मिलेगा दो साल का सेवा विस्तार, नियमित नौकरी का भी मिलेगा मौका
हल्द्वानी विधानसभा में भाजपा के टिकट को लेकर घमासान, दावेदारों की लंबी कतार 

