Haldwani News- नैनीताल मार्ग पर ज्योलिकोट डोलमार के पास मिली हल्द्वानी के ट्रांसपोर्टर पवन कन्याल की लाश के मामले में पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं जुटा पाई है। बता दें कि लाश मिलने से लगभग एक महिने पहले से पवन लापता था।
जिसको तलाशने में पुलिस जुटी हुई थी। वही पूरे मामले ने एक बार फिर गर्मी पकड़ ली है। हल्द्वानी कोतवाली में सोमवार को पवन के परिजन स्थानीय लोगों के साथ पहुंचे। इस दौरान सभी ने पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए धरना प्रर्दशन किया।
सभी ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान पवन के परिजनों ने कहा कि पवन की आत्महत्या नहीं उसकी हत्या हुई है। सभी ने हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर कोतवाली में जमकर प्रदर्शन किया।
परिजनों ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी चोटों के निशान सामने आये है। पूरे मामले की पवन के परिजनों ने उच्चस्तरीय जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पुलिस से की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर: भाजपा नेता राकेश नैनवाल के प्रयासों से देश की आजादी के 75 साल बाद पहुंची लाईट तो खुश हुए ग्रामीण
उत्तराखंड में नोटिस जारी, इन इलाकों में पीएनजी जरूरी…ये है लेटेस्ट अपडेट
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
उत्तराखंड: यहाँ छात्र का अपहरण कर जंगल में किया कांड
उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी 
