हल्द्वानी : (दुखद) टांडा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

टांडा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत


हल्द्वानी। टांडा रोड पर एस-बैंड के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक मोटरसाइकिल समेत सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद गंभीर रूप से घायल होकर अचेत अवस्था में पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे राहगीर के माध्यम से सूचना मिली कि टांडा रोड पर एस-बैंड के पास एक मोटरसाइकिल पेड़ से टकराई हुई है और दो युवक सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़े हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।


मौके पर UK06BN8480 नंबर की मोटरसाइकिल सड़क किनारे पेड़ से टकराई हुई मिली। बाइक के पास दो युवक गंभीर हालत में पड़े थे। दोनों के सिर और मुंह से खून निकल रहा था। घटनास्थल का पुलिस टीम ने निरीक्षण कर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की। पुलिस अधीक्षक (नगर) और प्रभारी निरीक्षक ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP


मृतकों की हुई पहचान
अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा दोनों युवकों को मृत घोषित किए जाने के बाद उनकी पहचान हुई। मृतकों में—
चेतन चौहान (25) पुत्र राजपाल सिंह चौहान, निवासी फुलशुंगी, बनखंडी नाथ नगर फेज-4, वार्ड नंबर-1, थाना ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर।
वैभव छाबरा (24) पुत्र अशोक कुमार, निवासी नंद विहार कॉलोनी, गगनपुर रोड, फुलशुंगी, रुद्रपुर।
दोनों मृतकों के परिजन अस्पताल में मौजूद हैं। पुलिस द्वारा पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : बेटी के जन्म दिन पर आना था, तिरंगे में लिपट कर आए आशीष


तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह!
पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया घटनास्थल के निरीक्षण और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मोटरसाइकिल के तेज गति में होने के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की आशंका है। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें