हल्द्वानी: परिवार वालों को दो नाबालिक को स्कूटी देना भारी पड़ा है। 6 दिन पहले मुखानी थानाक्षेत्र में दो स्कूटी के बीच आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में घायल 10वीं के छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। पिछले 6 दिनों से उसका डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में उपचार चल रहा था। बताया जा रहा कि हादसे में छात्र के सर में गंभीर चोट लगी थी। और छात्र ने हेलमेट नहीं लगाया था। छात्र की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हुई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मेडिकल पुलिस चौकी के मुताबिक मुखानी थाना क्षेत्र निवासी देवपुर देवपा बच्चीनगर निवासी पूरन सिंह भाट परिवार के साथ रहते हैं उनके दो बेटे व एक बेटी है। बड़ा बेटा पंकज फौज में हैं जबकि लड़की की शादी हो चुकी है और सबसे छोटा 14 वर्षीय प्रवीण भाट फतेहपुर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 10वीं का छात्र था।
प्रवीण 10 नवंबर की शाम करीब छह बजे बिना बताए स्कूटी लेकर घर से चला गया था कुछ देर बाद पता चला कि उसकी स्कूटी कमलुवागांजा के पास दूसरी स्कूटी से भिड़ गई है। जहां उसकी गंभीर चोटे आई है। आनन-फानन में परिवार वाले उसे कालाढूंगी रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए यहां प्रवीण के सिर में गंभीर चोट होने के चलते ऑपरेशन हुआ, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुई।
जिसके बाद उसे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान प्रवीण की मौत हुई है। प्रवीण के मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: दिल्ली मैराथन में भागीरथी बिष्ट ने जीता रजत पदक, उत्तराखंड का बढ़ाया मान
हल्द्वानी : प्रो. डॉ. राकेश चन्द्र रयाल को “Best Media Educator of Digital Journalism” सम्मान
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) संडे रहा रोमांच से भरपूर, KPL में नैनीताल का जलवा
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) पनचक्की रोड पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत पर DM रयाल सख्त, दिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
उत्तराखंड : पुलिस टीम पर पथराव करने वाले आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : शहर में यहां वन-वे ट्रैफिक प्लान लागू
उत्तराखंड: अंत्येष्टि में शामिल हो वापस लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत
उत्तराखंड : देहरादून में हिन्दू सम्मेलन, सीएम धामी ने कही बड़ी बातें
उत्तराखंड : बिजली बिल बकायेदारों की सूची में मंत्री रेखा आर्या, पूर्व मंत्री का नाम भी शामिल
उत्तराखंड: लाल चावल की बढ़ती मांग से खुश किसान, बाहर राज्यों से आ रहे ऑर्डर 
