Women

उत्तराखंडछ: गांव की महिला बनी बिजनेस वुमन, रोज कमा रही हजारों रुपये

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर : रुद्रपुर विकास खंड के दानपुर गांव की गीता कम्बोज आज महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनकर उभरी हैं। उत्तराखंड सरकार की योजनाओं और स्वयं सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की…बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन गई हैं।

पहले गीता एक सामान्य गृहणी थीं और परिवार की सीमित आय के कारण कई आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर नई शुरुआत की। बाद में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत उन्हें 50 हजार रुपये का बैंक ऋण 30 हजार रुपये की अनुदान राशि और स्वयं का अंशदान लगाकर छोटा रेस्टोरेंट शुरू करने का मौका मिला।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
Ad

कड़ी मेहनत और लगन से गीता ने अपने व्यवसाय को सफल बनाया। आज वह प्रतिदिन 3 से 4 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर रही हैं। उनकी सफलता से परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरी है और बच्चों की शिक्षा भी बेहतर हो पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

गीता की सफलता कहानी दिखाती है कि सही मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं से ग्रामीण महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें