नहल्द्वानी—- उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में खेली जा रही 2nd कुमाऊं प्रीमियर लीग के फाइनल में नैनीताल ने 2-1से पिथौरागढ़ को पराजित किया। नजदीकी मुकाबले में नैनीताल ने पहले हाफ में दो जबकि पिथौरागढ़ ने दूरसे हाफ में एक गोल किया। नैनीताल के अजेंद्र सिंह को मैन ऑफ दा मैच मिला।
नैनीताल जिले के हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में कुमाऊं प्रीमियर लीग का सेमी और फाइनल मुकाबला खेला गया। इससे पहले मंडल के सभी जिलों के नाम पर बनी टीमों ने अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत में मैच खेले। आज शाम खेले गए मुकाबले में दोनों ही टीमों का जोश आसमान पर दिखाई दिया।

पहले हाफ में नैनीताल के 2 नंबर खिलाड़ी ने हाफ वॉली मार पहला गोल किया। इसके बाद एक कॉर्नर किक पर पिथौरागढ़ के सैल्फ गोल से नैनीताल की बढ़त 2 शून्य हो गई। सेकेंड हाफ में पिथौरागढ़ की टीम ने एक शानदार फील्ड गोल किया।
मैच के बढ़ते रोमांच में देरी करने पर गोलकीपर को येलो कार्ड दिखाया गया। नैनीताल के अजेंद्र सिंह को मैन ऑफ दा मैच दिया गया।
खिलाड़ियों से मिलने के लिए शुरू में टीम ओनर पहुंचे और हाफ टाइम में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट खिलाड़ियों से मिले। आयोजक वीरू कालाकोटी ने सभी आगंतुकों का आभार जताया और अगले वर्ष प्रतियोगिता को और वृहद रूप में कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान, विधायक हरीश धामी, शेखर त्रिपाठी, रमेश शर्मा, अनूप ठठोला, हरीश तिवारी, डी.एस.ओ.निर्मला पंत, भुवन तिवारी, क़तिल, विमल शर्मा, जगदीश जोशी, रविंदर कौर खुराना आदि मौजूद रहे। फाइनल मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी और खेल प्रेमी पहुंचे थे। गोपाल जोशी, दीपक रावत, सागर रावत, प्रशांत, मिलन क्षेत्री आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई जबकि संचालन मंनोज पाठक और देवेंद्र बिष्ट ने किया। बैस्ट गोलकीपर नैनीताल के अभय बिष्ट रहे और प्लेयर ऑफ दा टूर्नामेंट पिथौरागढ़ के महीप अधिकारी को दिया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 
