देहरादून : देहरादून में बिजली बिल बकाया को लेकर उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की ओर से जारी सूची चर्चा का विषय बन गई है। ऊर्जा निगम द्वारा जारी बड़े बकायेदारों की सूची में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और पूर्व मंत्री दिवंगत चंदन रामदास का नाम भी शामिल किया गया है।
जारी जानकारी के अनुसार मंत्री रेखा आर्या के नाम पर करीब 2 लाख 98 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया है। यह राशि बागेश्वर जिले के कौसानी स्थित उनके होटल रुद्राक्ष पैलेस के बिजली कनेक्शन से जुड़ी बताई जा रही है। वहीं पूर्व मंत्री चंदन रामदास के नाम पर भी करीब 2 लाख 85 हजार रुपये का बकाया दर्ज है।

ऊर्जा निगम ने बताया कि बढ़ते बकाए को देखते हुए सभी बकायेदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। विभाग का कहना है कि बकाया वसूली में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस सूची को लेकर प्रदेश में चर्चा तेज हो गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) सख्ती: बाइक चालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने के निर्देश
Uttarakhand: पौड़ी के युवक को हल्द्वानी में चाकू मारा, चार लाख रुपये गायब
उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, 10 तक येलो अलर्ट
एबीवीपी पदाधिकारियों से मिले सीएम धामी, बोले- युवाओं को खुद को अपडेट रखना जरूरी
उत्तराखंड में यहां लॉ कॉलेज की बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, PAC जवान मलबे में दबा
उत्तराखंड: सैलजा की चिट्ठी पर हरीश रावत का दो टूक जवाब, बोले- हम कांग्रेस के सिपाही, राहुल जी के आदेश पर काम करते हैं’
उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम बदलेगा रंग, कई जिलों में येलो अलर्ट; बारिश के साथ बर्फबारी
उत्तराखंड: नौकरी मिली तो सीएम धामी ने भी समझाई जिम्मेदारी, 332 नव नियुक्त कार्मिकों को दिया ये संदेश
हल्द्वानी: हिमालय को बनाया कारोबार की ताकत, नंदिनी ने प्राकृतिक चीजों से तैयार किया अपना ब्रांड
उत्तराखंड: कांस्य पदक जीतने के बाद सीएम धामी से मिले कपिल पोखरिया, मुख्यमंत्री ने कही ये बात 
