रुद्रपुर : उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था…जबकि आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे।
जानकारी के अनुसार 1 फरवरी को पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम सुभाष कॉलोनी में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पहुंची थी। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने टीम पर अचानक पथराव कर दिया…जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हमले में हेड कांस्टेबल भुवन पांडे घायल हो गए थे।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में लगातार अभियान चलाया और स्थानीय सूचना के आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 
