शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ
हल्द्वानी : डीएवी कॉलेज मैनेजमेंट दिल्ली द्वारा देश विदेश में स्कूल, कॉलेज, तकनीकी संस्थान और शोध केंद्र चलाए जाते हैं। देश भर के 1000 से ज्यादा संस्थान, संस्था के प्रधान पदम् श्री डॉ पूनम सूरी जी के मार्गदर्शन में शिक्षा के क्षेत्र में निरन्तर कीर्तमान बना रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, बच्चों के सर्वांगीण विकास , शिक्षकों के तकनीकी ज्ञान, कौशल को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए डी ए वी शिक्षा उत्कृष्टता केंद्र में डॉ निशा पेशिन के नेतृत्व में समय समय पर प्रशिक्षण शिविरो में प्रशिक्षक तैयार किए जाते हैं। फिर ये प्रशिक्षक अलग अलग राज्यों स्थित डी ए वी स्कूलों में सभी शिक्षकों को को प्रशिक्षित करते हैं।


उत्तराखंड राज्य में सहायक क्षेत्रीय अधिकारी और ट्रेनिंग संजोयक श्री पी सी पुरोहित के दिशा निर्देशन में डी ए वी हल्द्वानी में शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सामाजिक विज्ञान, इकोनॉमिक्स, अकांउट, इतिहास और राजनीति विज्ञान विषयों पर आयोजित किया गया। जहाँ इस शिविर में उत्तराखंड राज्य स्थित विभिन्न डी ए वी विद्यालयों से लगभग 65 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को डिजिटल उपकरणों , ऑनलाइन संसाधनों , आईसीटी आधारित और छात्र केंद्रित शिक्षण पर जोर देना था। समापन अवसर पर प्रधानाचार्य श्री अमित जोशी ने सभी को प्रमाण पत्र प्रदान किया और शिक्षा के बदलते स्वरूप और तकनीकी शिक्षा की जरूरत के लिए शिक्षकों को तकनीकी अपनाने और उसे शिक्षण का नियमित हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस शिविर में अनीता बिष्ट श्रेय शीत पूनम गक्कड़ , अंशु साहनी, रूपेश मित्तल, पूनम शर्मा और तनुजा पांडे रिसोर्स पर्सन थे।




अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
