- ऑटो में भूल गए जेवर और नकदी से भरा बैग, फिर अचानक….
हल्द्वानी- घर में बिटिया की शादी हो और जिस वाहन में दुल्हन के गहनों से भरा बैग छूट जाए.. सोचिए उस परिवार में क्या बीतेगी…एक तरफ शादी का माहौल और दूसरी ओर ये टेंशन की अब करें तो करें क्या…लेकिन आपने सुना होगा न कि कर भला तो हो भला…शायद यही अच्छाई सामने आई और मुसीबत के बादल पल में छंट गए।
यह वाक्या हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र का है जहां एक टेम्पो चालक कीर्ति बल्लभ जोशी ने ईमानदारी की मिशाल पेश की है..जब दुल्हन के परिजन ऑटो में दुल्हन के जेवर भूल जाने को लेकर चिंतित थे और क्या करें क्या न करें की उधेड़ बुन में थे और इन सब के बीच दो घंट की इस चकल्लस के बाद आचानक वही टेम्पो चालक मानो भगवान का रूप धर सामने आ खड़ा हुआ। कीर्ति बल्लभ जोशी ने ईमानदारी की मिशाल पेश करते हुए दुल्हन के जेवर वाला बैग लौटा दिया।
यह देख मेहमान, रिश्तेदार सब वाह..वाह कर उठे और खुशी के मारे बुझे चेहरे फिर से खिल उठे। ईमानदार टेम्पो चालक जोशी ने कन्या का कन्यादान होने का हवाला देकर कोई भी इनाम लेने से इंकार कर दिया और दुल्हन और दूल्हे के परिजनों ने आज के दौर में ईमानदारी की मिशाल बने चालक जोशी का माला पहना कर स्वागत अभिनन्दन किया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(दुखद) लालकुआं सड़क हादसा, कराटे कोच के इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम
नैनीताल : प्राधिकरण बोर्ड बैठक, खुला नक्शे का खेल, एक परिवार के 4-5 अलग-अलग नक्शे
हल्द्वानी : नैनीताल से शिफ्ट होगा जिला पंचायत का ऑफिस
देहरादून: इस भर्ती परीक्षा की आई update
विजयपुर–पहाड़पानी मार्ग का सांसद अजय भट्ट ने किया निरीक्षण, पुल निर्माण का प्रस्ताव भेजने के निर्देश
हल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से डॉक्टरों के तबादलों पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताई चिंता
उत्तराखंड के खिलाड़ियों की नौकरी बनी नई चुनौती, खेल करियर पर मंडराया संकट
उत्तराखंड: 6 हजार रुपये सालाना आय दिखाने वाले सरकारी शिक्षक की जांच शुरू
उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा…टक्कर के बाद धू-धू कर जले वाहन दो युवकों की गई जान 
