हल्द्वानी न्यूज़ – मां की मौत खबर सुनते ही बेटे को गहरा सदमा लगा । तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मूलरूप से बाजपुर निवासी रिकी सिंह (45) पुत्र बच्चन सिंह मुखानी के बजूनियाहल्दू में घनश्याम के यहां रहकर मजदूरी करता था। बीते सोमवार देर शाम रिकी के पास घर से फोन आया। फोन करने वाले ने रिकी सिंह की मां की मृत्यु होने की जानकारी दी। यह खबर सुनते ही रिकी सिंह को गहरा सदमा लगा । उसकी तबीयत बिगड़ गई। मकान मालिक ने उसे घर के आंगन में बेसुध पड़ा देखा तो तुरंत एसटीएच में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि मृतक के मुंह से झाग, निकल रहा था। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:(बड़ी खबर) चंदन हॉस्पिटल के मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित
उत्तराखंड: घर से निकली 17 वर्षीय छात्रा नदी में गिरी, SDRF तलाश में जुटी
उत्तराखंड : गैरसैंण में बजट सत्र की तैयारियां तेज, प्रशासन ने कसी कमर
उत्तराखंड : जिला प्रशासन की पहल: विशेष शिविरों में हजारों जरूरतमंदों को मिला सहारा
हल्द्वानी: फतेहपुर वन क्षेत्र में बाघ के हमले से महिला की मौत
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा से पहले यमुनोत्री रूट पर सख्त नियम होंगे लागू
देहरादून : धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 1.11 लाख करोड़ का बजट, 28 प्रस्तावों पर मुहर
उत्तराखंड : गैंगरेप केस में फरार युवक ने ट्रेन में जहर खाया, रुद्रपुर पुलिस ने पकड़ा
उत्तराखंड: महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में बड़े नेताओं की भाजपा में एंट्री
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन 23 खूंखार नस्ल के कुत्ते पालने वाले हो जाए सावधान 

