Haldwani News – कुमाऊ की सबसे बड़ी हल्द्वानी जेल (उप कारागार) में आज सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई जब जेल से 3 बंदी भागने का प्रयास कर रहे थे, जिसमें वह असफल हुए। तीनों बंदी जेल की दीवार को कूदकर भागने के प्रयास में थे, लेकिन असफल हो गए। 3 बंदियों में से 2 बंदी जेल की दीवार को कूदने में नाकाम साबित हुए तो वही एक बंदी जेल की दीवार कूदकर भाग ही रहा था कि अचानक वह ड्यूटी पर मौजूद संत्री की नजर बंदी पर पड़ गई और उसने अपनी बंदूक बंदी के ऊपर तान दी, बंदूक देख कर बंदी डर गया और वह वापस वही खड़ा हो गया, जिसके बाद उसे दोबारा जेल में डाला गया।
बंदियों के फरार होने की कोशिश की सूचना मिलने पर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया, आनन-फानन में जेल के स्टाफ ने जेल का अलार्म भी बजाया, जिससे जेल में अफरा-तफरी मच गई, सूचना पर जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा भी मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे घटनाक्रम की हकीकत को समझा, फिलहाल उन्होंने पूरे मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं और जिनकी भी इसमें लापरवाही है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, साथ ही जिनकी तत्परता से बंदी पकड़े गए हैं उनको इनाम भी दिया जाएगा। जिन जगहों पर फैंसी तार नही लगे हैं उन पर जल्दी लगाने का काम किया जाएगा, भागने वाले बंदी बहेड़ी यूपी, उधम सिंह नगर, और मध्य प्रदेश के है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान
हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास 

