हल्द्वानी- यहां हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र में युवती की हत्या से हड़कंप। एसएसपी और एसपी सिटी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर। फॉरेंसिक टीम भी पहुंची घटनास्थल पर।
इस समय की बड़ी खबर आ रही है। काठगोदाम में एक युवती की हत्या के बाद सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि सौतेले पिता और भाई ने बेटी और दामाद पर हमला किया है। धारदार हथियार से हमले में बेटी की मौत हो गई जबकि दामाद गंभीर रूप से घायल है। हत्या के पीछे की वजह बेटी की शादी से नाराज होना बताया जा रहा है। आनन-फानन में दामाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची चुकी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सलमान पुत्र शेर अली निवासी कोलटेक्स काठगोदाम जिसकी पत्नी शहनाज जिससे की लगभग डेढ़ माह पहले लव मैरिज की थी। आज शाम लगभग 6:30 पर लड़की के पिता सलीम अंसारी और भाई असलम ने चाकू और तलवारों से लड़की शहनाज और सलमान के ऊपर हमला कर दिया ,तलवार के वार से लड़की की गर्दन कट गई और उसकी मौके पर मौत हो गयी,।
वहीं सलमान को काफी नाज़ुक हालत में बेस हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए सलमान को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है खबर लिखे जाने तक सलमान की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। इधर बताया जा रहा है दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए हैं। घटना की सूचना पर जिले की कप्तान प्रीति प्रियदर्शनी ,एसपी सिटी डॉक्टर जगदीश चंद्र वह थाना अध्यक्ष समेत तमाम पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है। इधर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: अक्टूबर तक पूरी हों कुंभ 2027 की तैयारियां – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसून जोशी, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
उत्तराखंड: देहरादून मे हुई प्रशासनिक बड़ी बैठक, कामों की समयसीमा तय
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निजी भूमि पर निजी बाजार संचालित करने के इच्छुक के लिए बन गई पॉलिसी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर नीद से जागा आबकारी विभाग, पकड़ने लगा कच्ची
किच्छा: किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे
उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान 
