Haldwani News– रानीखेत से हल्द्वानी आए एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव टीपी नगर क्षेत्र के एक खाली प्लॅट में पड़ा मिला। टीपी नगर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके दो बेटों व बड़े भाई ने शव की शिनाख्त की।
पुलिस के मुताबिक बुधवार की सुबह खाली प्लॉट में अधेड़ का शव स्थानीय लोगों ने देखने के बाद पुलिस को मामले की सूचना दी। मृतक की पहचान अल्मोड़ा जिले के रानीखेत स्थित खड़ी बाजार के मकान नंबर 154 निवासी ललित मोहन सती (48) पुत्र स्वर्गीय ज्वाला दत्त सती के रूप में हुई। मृतक ललित मोहन सती रानीखेत में दुकान चलाता था। उसके दो बेटे अपने ताऊ के साथ कुसुमखेड़ा में पढ़ाई कर रहे थे।और पिता ललित मोहन अक्सर अपने बेटों से मिलने के लिए यहां आया करता था।
ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी प्रभारी सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि सीसीटीवीफुटेज के अनुसार मृतक ललित मोहन मंगलवार कि रात करीब 10 बजे मौके पर पहुंचा। वह लड़खड़ाता हुआ दिख रहा है। पुलिस ने उसके पास मिले फोन नंबर पर संपर्क किया। बाद में भाई, भाभी और बेटों ने शव की शिनाख्त की।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान
हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट 

