हल्द्वानी- विधानसभा चुनाव के मतदान में महज 6 दिन का समय शेष है लिहाजा राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है हल्द्वानी विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश में आज अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत प्रातः 8:30 पर नवीन मंडी परिसर में व्यापारियों से मुलाकात कर की। इसके उपरांत 10 बजे से मल्ला गोरखपुर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 7 और वार्ड 10 में व्यापक जनसंपर्क किया।
कैनाल रोड, डॉक्टर कॉलोनी, कुमाऊं कॉलोनी, एकता विहार, गुरु तेग बहादुर रोड, गंगा कॉलोनी, सखावत गंज, नवाबी रोड, स्टेट बैंक के पीछे वाले क्षेत्र, डॉ. मीना साह वाली गली आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगो से आशीर्वाद प्राप्त किया।
शाम 4 बजे से वार्ड 8 अंतर्गत जगदंबा नगर, जय दुर्गा कॉलोनी जोहर कॉलोनी बैंक कॉलोनी बाल्मीकि कॉलोनी क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय जनता द्वारा मिल रहे अपार स्नेह और अपनेपन से अभिभूत होकर सुमित हृदयेश ने हल्द्वानी के समग्र विकास का संकल्प दोहराया।
जनसंपर्क कार्यक्रम के बीच में महिपाल ऐठानी, मुन्ना पाठक, अनुराग चतुर्वेदी, तरुण अधिकारी, हिमांशु जोशी को सुमित हृदयेश ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवायी।
अलग अलग क्षेत्रो में हुये जनसंपर्क मे पार्षद अनुराधा नेगी, शशि नेगी, राजेंद्र नेगी, नवीन वर्मा, हरीश जोशी, जीवन कार्की, योगेश कांडपाल, कैलाश जोशी, पार्षद राजेन्द्र जीना, सौरभ भट्ट, गजेंद्र गोनिया, बसंत मिश्रा, अनिल जोशी, हरेंद्र अधिकारी, मोहन लटवाल, अज्जू साह, हेम जोशी, मनोज पंत, पूरन बिष्ट, संजय रावत, देवेंद्र नेगी, रविंद रावत, जगजीत, सुशील डुंगरकोटी, प्रमोद कोटलिया, आनंद अधिकारी, नीरज गर्ग, सज्जाद अली, घनश्याम भट्ट, खीम सिंह चौहान, महेंद्र कुमार, आशीष कुराई, राहुल मठपाल, अमन, ललित जोशी, दीपक पाठक, नरेंद दानु, मंजीत सिंह, मनिंदर सिंह आदि ने अलग-अलग क्षेत्रो में जनसंपर्क में कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश को सहयोग किया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: जंगल में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, इलाके में सनसनी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निगम में आधार सेंटर का शुभारंभ, UCC के भी बनेगे सर्टिफिकेट
अल्मोड़ा: प्रसिद्ध लोकगायक दीवान कनवाल का निधन, शोक की लहर
रामनगर : राहुल सिंह दरम्वाल कर सकते हैं नई परी की शुरुआत
उत्तराखंड : (गजब )एक ही भूमि को फर्जीवाड़े से दो बार बेचा, दंपति पर केस
उत्तराखंड : देवभूमि की बेटी ने बढ़ाया मान: हेमा बनीं लेफ्टिनेंट कर्नल
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी पर छापा! अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिलेंडर-उपकरण बरामद
पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर 

