हल्द्वानी : भूमि क्रय करते समय क्रेता भली भांति भूमि संबंधित दस्तावेजों की जांच परख कर,मौका मुआयना अवश्य कर लें,ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की जालसाजी से बच सकें
भूमि की क्रय-विक्रय प्रकरणों में राजस्व उप निरीक्षक(पटवारी) अपनी पूरी पैनी नजर बनाए रखें, कहीं पर भी गलत पाए जाने पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्यवाही करें
कुमाऊं आयुक्त
शनिवार को हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत आम जन की समस्याओं को सुना, और उनका समाधान,निस्तारण किया। जनसुनवाई में आयुक्त के सम्मुख विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों द्वारा व्यक्तिगत समस्या रखी जिसमें मुख्यरूप से भूमि विवाद,कब्जे आदि से संबंधित रही।
इस दौरान पूरन सिंह बचीनगर हल्द्वानी द्वारा क्रय की गई भूमि में अन्य व्यक्ति द्वारा लगभग 350 वर्गफीट भूमि कब्जा किए जाने की शिकायत की जिस संबंध में आयुक्त ने मौके पर उपस्थित दोनों पक्षों एवं क्षेत्र पटवारी जी जानकारी लेते हुए शिकायत को सत्य पाया जिसपर आयुक्त ने आज ही मौके पर जाकर शिकायतकर्ता को उसकी उक्त भूमि को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
गौलापार निवासी सुमित जोशी द्वारा आयुक्त को प्रस्तुत पत्र के माध्यम से अवगग कराया कि संजय साह ग्राम हाट द्वाराहाट ने उनसे भूमि खरीदी भी उसके मध्ये अभी तक उनके 3,45000-00 रुपये देने हैं जो नहीं दे रहे हैं आयुक्त ने दोनों पक्षों को सुनते हुए आज ही इसका समाधान करने के निर्देश देते हुए समस्या का निस्तारण किया।
इसी प्रकार पान सिंह बिष्ट निवासी ग्राम डिगोटी मजखाली द्वारा अनुरोध पत्र प्रस्तुत कर अवगग कराया कि उनके द्वारा हल्द्वानी कामलुवागांजा में भूमि क्रय की गई है जिसमें पड़ोसी बहादुर सिंह घुग्तियाल द्वारा कुछ हिस्से में ईंट सीमेंट से चबूतरा बनाकर कब्जा कर लिया गया है,उक्त सम्बन्ध में आयुक्त ने आज ही अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए।
आयुक्त के सम्मुख दीपक भंडारी हल्द्वानी गौजाजाली निवासी दीपक भंडारी द्वारा क्षेत्र के घरों में गंदापानी जमा होने पर गूल में अतिक्रमण किए जाने से बंद गूल का पानी भी स्थानीय घरों में भरने की शिकायत रखी। जिसपर आयुक्त ने नगर आयुक्त एवं सिंचाई व राजस्व विभाग को तत्काल सर्वे कर जहॉ जहॉ अतिक्रमण हुआ है तत्काल हटाए जाने की कार्यवाही करते हुए सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार आनंदी देवी हल्द्वानी में क्रय की गई भूमि में अन्य द्वारा कब्जा किए जाने एवं आपसी विवाद की शिकायत की जिसपर आयुक्त ने तत्काल आपसी समन्वय के साथ समस्या का निस्तारण करने को कहा।
एक शिकायत जनपद उधमसिंह नगर से गोकुल धाम निवासी संगीता जोशी ने आवेदन के माध्यम से अवगग कराया कि उनके द्वारा अशोक विश्वास निवासी गोकुल धाम के माध्यम से कोटद्वार निवासी आशा देवी से मकान क्रय किया था,परंतु उन्होंने उस वक्त यह नहीं बताया कि उक्त मकान से बैंक में संबंधित द्वारा बैंक से ऋण लिया गया है,और लगातार बैंक वाले उनके घर वसूली के लिए आ रहे हैं।
उक्त संबंध में आयुक्त कुमाऊं ने तत्काल आशा देवी एवं अशोक विश्वास से बैंक की धनराशि जमा करने के निर्देश दिए और कहा कि धनराशि 15 दिन में जमा न किए जाने की स्थिति में संगीता जोशी को इन दौनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
