हल्द्वानी – एक दिन पूर्व देहरादून में हुए स्टेट प्रेस क्लब के चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार श्री विश्वजीत नेगी को अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार राहुल सिंह दरम्वाल को उत्तराखंड स्टेट प्रेस क्लब का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले राहुल सिंह दरम्वाल श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड के बैनर तले कई जिम्मेदारियां को बखूबी निभा चुके हैं ।
राहुल सिंह को यह जिम्मेदारी के बाद उनका प्रदेश के कई वरिष्ठ साथियों के साथ ही उनके युवा साथियों ने उनको इस जिम्मेदारी की बधाई दी, साथ ही राहुल सिंह दरम्वाल ने कहा कि मुझे इस जिम्मेदारी सौंपने के लिए में स्टेट प्रेस क्लब के सभी सम्मानित पदाधिकारियो का धन्यवाद करता हूं साथ ही स्टेट प्रेस क्लब से जुड़े हुए सभी सम्मानित वरिष्ठ साथियों और अपने मित्रों का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं और आशा करता हूं कि आप सभी के कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा खड़ा रहूंगा और पत्रकार हितों के लिए लगातार कार्य करता रहूंगा
राहुल सिंह इससे पहले वर्किंग जर्नलिस्ट आफ इंडिया Wji के नैनीताल जिला संयोजक और नैनीताल जिला अध्यक्ष के पद पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं ।
साथ ही उन्होंने काफी लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में कड़ी मेहनत लगन और ईमानदारी के चलते कई मुकाम हासिल किए हैं और वह लगातार क्षेत्र और जनता के हितों के लिए अपनी पत्रकारिता की वजह से जाने जाते हैं ।
राहुल सिंह इससे हल्द्वानी प्रेस क्लब के सचिव और वर्तमान में हल्द्वानी प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष के पद पर तैनात है ।
हाल ही में डिजिटल मीडिया संगठन( HDMA)के प्रदेश महामंत्री के पद पर भी राहुल सिंह दरम्वाल जिम्मेदारी निभा रहे हैं। प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी के बाद उन्होंने कहा था की डिजिटल के दौर में हमारे डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए पत्रकार साथियों की आवाज उठाना और उनके लिए कार्य करना भी प्राथमिकता रहेगी ।
राहुल सिंह दरम्वाल को देहरादून में संपन्न हुए चुनाव में स्टेटस क्लब के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने कहा कि वह लगातार पत्रकार हितो और पत्रकारों के विषय में लगातार सरकार और प्रशासन के सामने आवाज उठायेंगे और में समाज के लिए कार्य और अच्छी पत्रकारिता को आगे बढाने का भी कार्य करेंगे ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
