Haldwani News- हल्द्वानी के हल्दुचौड़ स्थित जग्गीबंगर में एक घर के गेट पर विशालकाय सांप ने कुंडली मार ली। कुंडली मारे हुए अजगर (Pythons) पर परिजनों की नजर पड़ते ही हड़कंप मच गया आनन-फानन में आसपास के लोग भी एकत्र हुए जिसके बाद ग्राम प्रधान को सूचना दी गई ग्राम प्रधान द्वारा वन विभाग को सूचना देने के बाद वन विभाग टीम ने बमुश्किल विशालकाय अजगर (Pythons) को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।
प्राप्त समाचार अनुसार हल्दुचौड़ के जग्गीबंगर निवासी हरीश पाठक के घर पर गुरुवार की रात को अचानक एक विशालकाय अजगर (Pythons) आकर उनके घर के गेट के ऊपर कुंडली मारकर बैठ गया जैसे ही घर के लोगों की नजर उस विशालकाय सांप पड़ी तो वहां हड़कंप मच गया आनन-फानन में आसपास के लोग भी एकत्र हुए लोगों ने ग्राम प्रधान दीपा रोहित बिष्ट को जानकारी दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे प्रधान रोहित बिष्ट द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई।
वन विभाग की ओर से रेस्क्यू टीम हरीश शर्मा के नेतृत्व में वहां पहुंची जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद इस विशालकाय सांप (Pythons) को पकड़ कर कट्टे में बंद कर जंगल में सुरक्षित छोड़ा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे
नैनीताल: जिले विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियाँ तेज, सभी दलों से बीएलए की शीघ्र नियुक्ति के निर्देश
रामनगर: भाजपा नेता राकेश नैनवाल के प्रयासों से देश की आजादी के 75 साल बाद पहुंची लाईट तो खुश हुए ग्रामीण
उत्तराखंड में नोटिस जारी, इन इलाकों में पीएनजी जरूरी…ये है लेटेस्ट अपडेट
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
उत्तराखंड: यहाँ छात्र का अपहरण कर जंगल में किया कांड
उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन 
