हल्द्वानी- दो बाइकों के बीच जबरदस्त भिड़ंत में आइटीबीपी के जवान की दर्दनाक मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया।
पिथौरागढ़ निवासी कमलेश बिष्ट द्वारा मुखानी थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि उसका बड़ा भाई हरीश बिष्ट उम्र लगभग-29 वर्षीय जोकि 36 वीं वाहिनी ITBP लोहाघाट में तैनात था।
छुट्टी लेकर हल्द्वानी आया था तथा सुबह तड़के अपनी बाइक से मुखानी चौराहे से कालाढूंगी रोड की तरफ जा रहा था अचानक एक गली से निकले मोटरसाइकिल सवार ने तेजी और लापरवाही से मेरे भाई की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया है। दी गई तहरीर में आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई गई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। आइटीबीपी सैनिक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। वही पूरी बटालियन में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
