- ट्रक में घुसी बेकाबू कार जवान समेत दो की मौत
हल्द्वानी: हल्द्वानी से लालकुआं जा रही एक तेज रफ्तार कार सोमवार देर रात तीनपानी चौराहे के पास आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बागेश्वर निवासी सेना के जवान समेत दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, गौरव जोशी की बागेश्वर में मोबाइल फोन की दुकान है। दुकान का सामान लेने तीनों दोस्त गौरव की कार से रविवार को हल्द्वानी आए थे। तीनों दोस्त खरीदारी करने के बाद किसी काम से रात में लालकुआं जा रहे थे। सोमवार रात करीब 2.27 मिनट पर उनकी कार तीनपानी के पास एक 14 टायरा ट्रक से से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं एयर बैग भी खुलने के बाद फट गए। मंडी पुलिस पुलिस ने तीनों घायलों को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने 25 वर्षीय संजीव कुमार चौबे पुत्र पूरन सिंह निवासी छाती उडेरा बागेश्वर और 27 वर्षीय गौरव जोशी पुत्र भुवन चंद्र जोशी निवासी बिलौना बागेश्वर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल 26 वर्षीय हिमांशु कुमार पुत्र कुंदन प्रसाद निवासी बिलौना सेरा को हालत गंभीर होने पर एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया है। बता दें मृतक संजीव तीन साल पहले सेना में भर्ती हुआ था
बेटी के जन्मदिन पर खरीदी थी नई कार
गौरव जोशी की बागेश्वर स्थित ठंडी सड़क में मां लक्ष्मी मोबाइल की दुकान हैं। गौरव दुकान का सामान लेने दो दोस्तों संग हल्द्वानी गए थे। परिजनों ने बताया कि गौरव ने तीन महीने पहले ही अपनी बेटी का पहला जन्मदिन मनाया था। उसी दिन गौरव जोशी ने सफेद रंग की नई स्विफ्ट कार खरीदी थी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश 
