हल्द्वानी- छात्र राजनीति के लिए मशहूर कुमाऊं के सबसे ज्यादा छात्र संख्या वाले एमबीपीजी महाविद्यालय में नेतागिरी का स्तर इतना गिर गया है कि अब शिक्षा देने वाले गुरु जी को ही छात्र नेता गाली बक रहे हैं ताजा मामला कॉलेज के प्रवेश प्रभारी के साथ हुआ है जहां गुरुजी से जमकर अभद्रता हुई है यही नहीं खुद को छात्र नेता कहने वाले छात्रों ने गाली गलौज तक दे डाली।
दरअसल कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष में दाखिला पाने के लिए एक छात्रा ऑनलाइन प्रवेश लंबित होने की शिकायत लेकर कॉलेज आई। प्रवेश प्रभारी डॉ एसएन सिद्ध ने छात्रा की समस्या सुन उन्हें प्रवेश समिति के पास जाने की सलाह दी। वहां मौजूद शिक्षकों ने उन्हें प्रवेश अनुमोदन करने के लिए भी कहा उधर विज्ञान संकाय की एक बैठक चलने की वजह से प्रोफेसर व्यस्त थे लिहाजा छात्रा द्वारा प्रवेश प्रभारी के पास आई उसे थोड़ा इंतजार करने को कहा गया तो इस बीच खुद को छात्र नेता कहने वाले दो युवक अंदर कक्ष में आकर प्रदेश प्रभारी के साथ गाली गलौज पर उतर आए जिसे देख प्रवेश प्रभारी जैसे ही बाहर आए तो दोनों भागने लगे इस बीच एक पकड़ा गया लेकिन गाली गलौज करने वाला मुख्य आरोपी फरार हो गया। पकड़ा गया कथित छात्र नेता खुद को निर्दोष बताते हुए माफी मांगी जिसके बाद अध्यापकों ने उसका आधार कार्ड जप्त कर उसे छोड़ दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एक और भ्रष्टाचारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गरफ्तार
उत्तराखंड: अक्टूबर तक पूरी हों कुंभ 2027 की तैयारियां – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसून जोशी, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
उत्तराखंड: देहरादून मे हुई प्रशासनिक बड़ी बैठक, कामों की समयसीमा तय
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निजी भूमि पर निजी बाजार संचालित करने के इच्छुक के लिए बन गई पॉलिसी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर नीद से जागा आबकारी विभाग, पकड़ने लगा कच्ची
किच्छा: किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे 

