हल्द्वानी- आगामी 28 फरवरी को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की ओर से राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में प्रवेश की परीक्षा प्रस्तावित की गई है। इच्छुक विद्यार्थियों के पास आवेदन फार्म भरने का अंतिम मौका 31 दिसंबर 2020 तक का होगा। इसके लिए बोर्ड ने परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
यह भी पढ़ें👉 देहरादून- प्राइवेट स्कूलों द्वारा पूरी फीस वसूली को लेकर शिक्षा मंत्री का दो टूक, होगी ये कार्यवाही
नवोदय विद्यालयों में कक्षा छह की 630 सीटें निर्धारित है। जिसमें पिथौरागढ़, चम्पावत, अल्मोड़ा, हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल जिले में 60-60 सीटें हैं। जबकि रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली और ऊधमसिंह नगर जिले में 30-30 सीटों में दाखिले होंगे।
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- यहां ढोल नगाड़ों के साथ जब आरोपी के घर पहुंची पुलिस, देखकर सब हैरान, जानिए मामला
इस परीक्षा के लिए इच्छुक विद्यार्थी अपने जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी, खंड या उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय से आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in में DEPARTMENTAL.EXAM कार्नर वाले आइकान से भी आवेदन फार्म डाउनलोड किया जा सकेगा। फार्म भरकर 31 दिसंबर तक अपने विद्यालय में जमा करना होगा। विद्यालयों द्वारा सभी आवेदन फार्म उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 15 जनवरी तक जमा किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी-फिर आपको भाव-विभोर करने आ रहे लोकगायक बीके सामंत, नये साल पर रिलीज होगा ये गीत

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 
