हल्द्वानी : पंडित जी को महिला यजमानों से हो गया प्यार, घर में तकरार, थाने में हंगामा
हल्द्वानी में दो पुरोहितों और दो महिला यजमानों के प्रेम प्रसंग का अजब-गजब मामला सामने आया हैं। पूजा पाठ कराते-कराते पंडित जी महिला यजमानों पर दिल लगा बैठे। घर में पत्नी को भनक लगी मामला पुलिस तक पहुंच गया है।
उत्तराखंड के हल्द्वानी में घरों में पूजा करने गए दो पुजारियों ने वेद मंत्रों के पाठ के साथ ही तमाम अनुष्ठान संपन्न कराए। लगातार यजमानों के घर पर अनुष्ठान चलते रहे। इसी बीच दोनों पुजारियों को महिला यजमानों से प्रेम हो गया। बताया जा रहा है कि लंबे समय से उनका प्यार परवान चढ़ता गया। महिला यजमानों से उन पुजारियों के विवाहेत्तर संबंध शुरू हो गए थे। पुजारियों के हाव-भाव और बदलती दिनचर्या को देख उनकी पत्नियों को शक होने लगा था। आखिरकार पुजारियों की कलई खुली तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
पुजारियों के प्रेम प्रसंग का मामला हल्द्वानी कोतवाली पहुंचा है
महिला सेल पहुंचा मामला पुजारियों के प्रेम प्रसंग का मामला हल्द्वानी की पुलिस महिला सेल पहुंच गया था। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में सभी पक्षों की काउंसिलिंग की। अजब-गजब मामला सामने आने से लोग हैरत में पड़े हुए हैं।
नैनीताल और हल्द्वानी के मामले
हल्द्वानी कोतवाली की महिला सेल में इस प्रकार के दो मामले पहुंचे हुए हैं। पहला मामला हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र का तो दूसरा नैनीताल का है। पुलिस का कहना है कि दोनों ही मामलों में घरों में पूजा करने वाले दो पुजारियों ने यजमान महिलाओं से ही प्रेम-प्रसंग शुरू कर दिए थे।
फोन पर चलती थी लंबी बातें
बताया जा रहा है कि दोनों पुजारियों की महिला यजमानों से काफी समय तक फोन और व्हाट्सएप पर लंबी बातें व चैटिंग चलती रहीं। फोन के जरिए ही दोनों की पत्नियों को इस प्रेम प्रसंग का पता चल पाया।
घर से निकलना हो गया मुश्किल
इस मामले में एक पुजारी की पत्नी का कहना है कि पति के प्रेम प्रसंग के चलते उनका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। एक पुजारी ने प्रेम प्रसंग की बात स्वीकार ली है, जबकि दूसरे ने इनकार कर दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें 
