हल्द्वानी- शहर की सुगम यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस ने नैनीताल हाइवे में हटवाया अतिक्रमण, किया बॉटलनेक पॉइंट्स का चिन्हीकरण। प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद में सुगम व्यवस्था बनाए जाने के उद्देश्य से आज डॉ जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल के निकट पर्यवेक्षण में हल्द्वानी शहर के नैनीताल हाइवे पर श्री राकेश माहरा प्रभारी निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, श्री विमल मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम तथा श्री अरविंद, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी समेत पुलिस बल द्वारा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु निम्न कार्रवाई की गई:–
➡️ काठगोदाम क्षेत्र के सभी बॉटल नेक पॉइंट का चिन्हीकरण किया गया।
➡️ काठगोदाम क्षेत्र के कॉल टैक्स से पनचक्की तक सुगम यातायात के दृष्टिगत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
➡️ नैनीताल हाईवे पर स्थित वॉकवे के आसपास हो रहे निर्माण कार्य से संबंधित ठेकेदार से वार्ता कर निर्माण कार्य से संबंधित अनावश्यक सामग्री को रोड पर ना फैलाने की हिदायत की गई।
➡️ नैनीताल हाईवे पर अनावश्यक जाम से निजात पाने एवं यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए मार्गो के आसपास किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई।
➡️ स्थानीय दुकानदारो से अपील की गई कि अपनी दुकानों के आगे अनावश्यक अतिक्रमण न करें और वाहनों को प्रशासन द्वारा निर्धारित की गई पार्किंग में ही लगवाएं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें 
