पेयजल संकट से नाराज लोगों का जल संस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन
हल्द्वानी : शहर के गुप्ता कम्पाउंड समेत राजपुरा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में लंबे समय से व्याप्त पेयजल संकट को लेकर लोगों का गुस्सा ठंड के मौसम में भी उबाल पर आ गया। युवा नेता हेमंत साहू की अगुवाई में क्षेत्रवासियों ने जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने विभागीय अधिकारियों का घेराव किया और पेयजल संकट को लेकर जमकर नाराजगी जताई। महिलाओं ने अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाते हुए शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की।
युवा नेता हेमंत साहू ने बताया कि गुप्ता कम्पाउंड सहित राजपुरा के कुछ इलाकों में बीते एक माह से पेयजल संकट बना हुआ है। रानीबाग की ओर से आने वाली जल लाइन तिकोनिया चौराहे के आसपास कहीं टूट गई है, लेकिन जल संस्थान विभाग अब तक टूटी लाइन का पता लगाने में विफल रहा है। इसके चलते क्षेत्रवासी पानी की एक-एक बूंद के लिए भटकने को मजबूर हैं।
हेमंत साहू ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही टूटी जल लाइन को खोजकर पेयजल व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
प्रदर्शन में राजकुमार केसरवानी, किशोरी लाल, सुनीता देवी, पोसखी देवी, मुस्कान, नीलम, अर्चना गुप्ता, जया, सविता खन्ना, राजकुमारी देवी, रजनी गुप्ता, मदन वाल्मीकि, दया गुप्ता, मुन्नी गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
इस बीच विभाग की ओर से अस्थायी राहत के तौर पर टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति कराई गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 400 CCTV खोज कर पुलिस खोज लाई फिरोज गांधी को, ये है मामला
उत्तराखंड: यहाँ कैफे ओनर महिला ने नहीं दिया उधार तो लड़कों ने फाड़े उसके कपड़े
उत्तराखंड: जिस कर्नल को दुश्मन न हरा सके, साइबर ठगों ने 11 लाख की लगा दी चपत
उत्तराखंड: जनता की शिकायत पर एक्शन, वेतन रुका तो जारी हुए सर्टिफिकेट
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के बड़े फैसले, 6 प्रस्तावों पर मुहर,,जानिए
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट बैठक में हुवे ये फैसले
उत्तराखंड: राजधानी में फिर खून! भीड़भाड़ वाले बाजार में युवक को मारी गोली
देहरादून : उत्तराखंड में इन 11 जगह एंट्री पर वाहनों से लिया जा रहा ग्रीन सेस
उत्तराखंड: यहां युवक की हत्या के चार दोषियों को मिली ये सज़ा
उत्तराखंड : गुलदार के हमले से खाई में गिरकर महिला की मौत 

