Haldwani News- हल्द्वानी में आए दिन सड़क हादसों में दो अपनी जान गवा रहे हैं एक और दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार की खुशियां पल भर में गम में तब्दील हो गई। दो मासूम बच्चों के सामने डंपर ने उनकी मां को कुचल दिया जिससे मौके पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक घटना आरटीओ रोड के पास हुई यहां मूल रूप से थाना नवाबगंज बरेली का रहने वाला किशनपाल लामाचौड़ में किराए के मकान में परिवार सहित रहता है और वह पोल्ट्री फार्म पर काम करता है। रविवार को किशन के भाई जो भी रुद्रपुर में रहता है उसकी तबीयत खराब थी लिहाजा किशन बाइक से अपनी पत्नी निर्मला देवी और 3 साल की बेटी सुनैना और 10 महीने के बेटे देव को लेकर रुद्रपुर भाई का हाल-चाल जानने गए थे।
रुद्रपुर से आते समय जब वापस लौट रहे थे तो घर से कुछ दूर पहले आरटीओ कार्यालय के पास सामने से तेज गति से आ रहे एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में किशन की पत्नी निर्मला की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन साल की बेटी सुनैना घायल हो गई जिसे अस्पताल ले जाया गया। गम में गमगीन किशन पाल ने बताया कि हादसा बेहद दर्दनाक, निर्मला ने गोद में नो महीने के बेटे देव को पकड़ा हुआ था जैसे ही डंपर ने बाइक में टक्कर मारी तो निर्मला ने बच्चे की जान बचाने के लिए उसे झाड़ियों की तरफ फेंक दिया। इस दर्दनाक हादसे में छोटे-छोटे मासूम बच्चों के सामने मां की मौत हो गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

