Rudrpur News- उधम सिंह नगर जनपद के रुद्रपुर में महिला की हत्या की और फिर उसके बाद लाश बोरे में बांधकर रम्पुरा स्थित कल्याणी नदी में फेंक दिया। जब बदबू आने लगी तो आसपास के लोगों की नजर नदी में बोरे से बाहर दिख रहे एक लाश पर पड़ी। इसका पता चलते ही लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और महिला की शव की पहचान का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतका की शिनाख्त के बाद हत्यारोपित तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को कल्याणी नदी के आसपास रहने वाले लोगों को वहां पर कुछ बदबू आई। जिसके बाद उनकी नजर कल्याणी नदी पर पड़े कूड़े के ढेर पर पड़ी। जहां एक बोरे से बाहर महिला का सिर दिखाई दिया। यह देख आसपास रहने वालों में हड़कंप मच गया। लाश देखकर पास में ही रहने वाले अयूब ने नदी में लाश मिलने की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर सीओ सिटी अमित कुमार, प्रशिक्षु सीओ सुमित पांडेय, एसएसआई प्रवीण कुमार, रम्पुरा चौकी प्रभारी अनिल जोशी, एसआई मनोज जोशी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने लोगोें की मदद से नदी से बोरे में बंद महिला की लाश बाहर निकाली। इस दौरान महिला के हाथ पैर बंधे हुए मिले।
ऐसे में माना जा रहा है कि किसी ने पहले महिला की हत्या की और फिर बाद में उसके हाथ पैर बांधकर साक्ष्य छिपाने के लिए कल्याणी नदी में फेंक दिया। बाद में पुलिस ने आसपास एकत्र महिला और पुरुषों से महिला के लाश की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। जिस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि नदी मेें महिला की हाथ पैर बंधी लाश मिली है। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा कि महिला की हत्या की गई है या नहीं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट
हल्द्वानी : लालकुआं की ग्रामीण सड़कों के लिए 372.42 लाख मंजूर
उत्तराखंड: कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर मिला फैक्ट्री कर्मचारी का शव
उत्तराखंड: बेटी को लगातार कर रहा था परेशान, मां पहुंची पुलिस के पास
उत्तराखंड : 5 साल की बच्ची हुई लापता, घंटों बाद मिली ऐसी हालत में कि मच गया हड़कंप
हल्द्वानी : अंधेरे में दीवार फांदकर करता था ऐसी शर्मनाक हरकत, हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा, कौन है ये…सनकी आदमी
उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण Update
हरिद्वार में जिला खनन अधिकारी पर कार्रवाई, काजिम रजा हटाए गए
हल्द्वानी : धर्म के नाम पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार 

