- अब अगर हल्द्वानी में तेज बाइक दौड़ाई तो सीधा देहरादून से आएगा चालान।
हल्द्वानी शहर में यातायात नियमों की लगातार अनदेखी होती है। शहर की मशहूर नैनीताल रोड पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक नियमों को तोडा जाता है। लेकिन अब हल्द्वानी में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसने वाला है। परिवहन विभाग ने नैनीताल रोड में वाहन दौड़ाने की गति तय कर दी गी है। तय गति से ज्यादा पर वाहन दौड़ाया तो सीधा देहरादून से चालान आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
काठगोदाम में एएनपीआर कैमरे लगाए हैं

परिवहन विभाग ने काठगोदाम में एएनपीआर कैमरे लगाए हैं। इन कैमरों से अब तक बिना हेलमेट, गलत तरीके से वाहन चलाना आदि में चलान किए जाते थे। बता दें कि इन कैमरों से ओवर स्पीड में चालान नही किए जाते थे। लेकिन 18 मई को संयुक्त परिवहन आयु्क्त सनत कुमार सिंह ने ओवर स्पीड में चालान के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही सभी वाहनों की गति सीमा भी तय कर दी गई है।
ये है वाहनों की गति सीमा
आदेश के अनुसार नैनीताल रोड पर दोपहिया वाहन चालक ने अगर 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से अधिक तेज वाहन चालाया तो उसका चालान किया जाएगा। वहीं कार वाहन चालक ने 70 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से अधिक तेज वाहन चालाया तो उसका चालान होगा। वहीं बात करें भारी वाहनों की तो उनके लिए 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड तय की गई है। और तीनपहिया वाहनों की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड तय की गई
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी के आदेश 


