रामनगरः 12 होटलों को जारी किया नोटिस, एक सील होगा
हल्द्वानी: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) ने 12 मानकों के बिना संचालित हो रहे होटलों पर शिकंजा कसा है। रामनगर क्षेत्र में बिना पंजीकरण चल रहे 12 होटलों को नोटिस जारी किए गए हैं। ढिकुली जोन में एक होटल को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी अनुराग नेगी ने बताया कि शिकायत पर सोमवार को रामनगर के कई होटलों में छापेमारी की गई। क्यारी गांव से लगे इलाके में 20 होटलों का निरीक्षण किया गया। 12 होटल बिना रजिस्ट्रेशन चलते मिले, जबकि आठ के एसटीपी सैंपल लिए गए। ढिकुली जोन के एक होटल के एसटीपी सैंपल में खामियां मिली हैं। इसे देखते हुए होटल को सील करने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ढिकुली में ही एक होटल का सैंपल जांच में फेल हुआ। पेनल्टी को लेकर मुख्यालय को पत्राचार किया है। क्षेत्रीय अधिकारी के मुताबिक जिन होटल संचालकों को नोटिस जारी किए हैं, उन्हें सप्ताह भर में स्पष्टीकरण देने के निर्देश भी दिए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया 
