हल्द्वानी- चाहे पहाड़ या फिर मैदान कहीं से भी नैनीताल जिले में कर रहे हो प्रवेश, तो यह है आपके लिए काम की खबर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Haldwani News- चाहे पहाड़ हो या फिर मैदान किसी भी जिले से आ रहे पर्यटक और यात्रियों के लिए यह काम की खबर है कि अगर आप नैनीताल जिले में प्रवेश कर रहे हैं तो कोविड-19 के नियमों का पूर्णतया पालन करें क्योंकि पुलिस बेहद सख्ती के साथ चेकिंग अभियान में जुट गई है।वर्तमान कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत राज्य सरकार/जिला प्रशासन द्वारा जारी कोविड-19 गाइडलाइन का जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा सख्ती से पालन कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया

गुरुवार को जनपद नैनीताल की सीमाओ से लगे विभिन्न बैरियर(एमबीआर बैरियर चोरगलिया, बेल बाबा बैरियर टीपीनगर हल्द्वानी, सुभाष नगर बैरियर थाना लालकुआं, हल्दुआ/मालधन बैरियर रामनगर, गडप्पू बैरियर कालाढूंगी, क्वारब बैरियर भवाली, धानाचूली बैंड मुक्तेश्वर के माध्यम से जनपद नैनीताल की सीमा में प्रवेश करने वाले कुल 586 वाहनों मै सवार 1815 व्यक्तियों की चेकिंग की गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन

जिनमें से कोविड-19 टेस्ट (आरटी पीसीआर/रैपिड एंटीजन टेस्ट) कराकर ना आने वाले कुल 266 व्यक्तियों के 82 वाहनों को जनपद की सीमाओं से वापस भेजा गया तथा जनपद की सीमाओं में कुल 504 वाहनों सहित 1550 यात्रियों पर्यटकों को प्रवेश दिया गया है।

पुलिस ने की है यह अपील अपील

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी

जनपद नैनीताल भ्रमण पर आने वाले समस्त यात्रियों/पर्यटकों से अनुरोध है कि नैनीताल भ्रमण से पूर्व स्वयं की कोविड-19 से संबंधित टेस्ट अवश्य कराएं एवं भ्रमण के दौरान कोविड-19 संबंधी रिपोर्ट पुलिस/स्वास्थ्य विभाग की चेकिंग के दौरान दिखाकर सहयोग करें और अपनी यात्रा को सुखद बनाएं साथ ही कोरोना महामारी की चेन तोड़ने में अपनी अहम भूमिका निभाएं।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें