- 38वें राष्ट्रीय खेल में महाराष्ट्र ने खो-खो में दोनों वर्गों में जीता स्वर्ण पदक
हल्द्वानी: 38वें राष्ट्रीय खेल के पांचवें दिन खो-खो प्रतियोगिता में महाराष्ट्र ने अपना दबदबा कायम रखते हुए पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। पुरुष वर्ग के फाइनल में महाराष्ट्र ने ओडिशा को 32-26 के स्कोर से हराया, वहीं महिला वर्ग में भी महाराष्ट्र ने ओडिशा को 31-28 से मात दी।
गौरतलब है कि 37वें राष्ट्रीय खेल में भी खो-खो के पुरुष और महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले महाराष्ट्र और ओडिशा के बीच ही खेले गए थे।
पुरुषों की कांस्य पदक प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल और केरल के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दोनों टीमों ने एक ही समय पर खेल समाप्त किया, जिसके चलते मुकाबला सडन डेथ में गया और दोनों टीमों को संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्रदान किया गया।
महिला वर्ग के कांस्य पदक मैच में दिल्ली और कर्नाटक के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला हुआ। यह मैच भी सडन डेथ में पहुंचा और अंततः दोनों टीमों को संयुक्त रूप से कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।
38वें राष्ट्रीय खेल में खो-खो प्रतियोगिता का यह रोमांचक समापन खेल प्रेमियों के लिए यादगार बन गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



ओडिशा से आ रही थी नशे की खेप, उत्तराखंड पुलिस ने 558 किलो गांजा पकड़ा
सीएम धामी ने कराई पहली पूजा पीएम मोदी के नाम से खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट
उत्तराखंड: GB पंत यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए आया UPDATE
उत्तराखंड: यहां बेवफा सनम! प्रेमी के लिए पत्नी ने बसा-बसाया घर उजाड़ा, अब प्रेमी ने कर ली दूसरी शादी
हल्द्वानी : महिलाओं के हक के लिए आगे आए नीरज तिवारी
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट काउंटडाउन शुरू: बोर्ड रिजल्ट पर आया बड़ा अपडेट
हल्द्वानी : प्राधिकरण ने पत्रकार 11 को हराया, 5 मैच की सीरीज में एक एक की बराबरी
उत्तराखंड: अक्षय तृतीया पर सीएम धामी ने किया गंगा घाट का लोकार्पण, भक्ति में डूबा हरिद्वार
उत्तराखंड से किडनैप कर देश से बाहर ले जाने की तैयारी! पुलिस ने आखिरी वक्त पर बचाई बच्ची
उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, यहाँ दो बार महसूस हुए भूकंप के झटके 
