- नैंसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, ज्योलीकोट द्वारा कुमाऊं क्षेत्र में चार दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
हल्द्वानी : नैंसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, ज्योलीकोट, नैनीताल द्वारा संपूर्ण कुमाऊं क्षेत्र के विभिन्न जिलों में चार दिवसीय (04 मार्च से 08 मार्च 2025) स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न बीमारियों, उनके बचाव और रोकथाम के प्रति आमजन को जागरूक करना है।
कॉलेज की दो सौ पचास छात्राएँ चौदह शिक्षिकाएं दस समूहों में विभाजित होकर कुमाऊं के विभिन्न जिलों में रहकर चार दिनों तक पोस्टर, नारे, और नाटकों के माध्यम से स्वास्थ्य सम्बन्धी बीमारियां जैसे कुपोषण, उच रक्त चाप, अनीमीआ, मधुमेह, टाइफाइड, डायरिया, जच्चा बच्चा इत्यादि के बारे में जानकारी प्रदान कराई जायेगी। इस अभियान के दौरान नर्सिंग शिक्षक भी शुगर टेस्ट, बीपी टेस्ट, वजन मापन आदि करेंगे और स्वस्थ जीवन शैली के लिए आवश्यक सुझाव देते हुए सूचनात्मक पर्चियां भी वितरित करेंगे। इस पूरे अभियान में सभी शिक्षिकाएं और छात्राएँ सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए चेयरपर्सन श्रीमती मंजू सिंह, निदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह और प्राचार्या अल्फोंसा मैथ्यू ने बताया कि इस पहल के माध्यम से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी जाएंगी, जिससे वे विभिन्न बीमारियों से बचाव कर सकें और स्वस्थ जीवन शैली अपना सकें।
नैंसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग कुमाऊं का पहला पूर्णतः आवासीय नर्सिंग कॉलेज है, जो केवल बालिकाओं के लिए है। यहाँ एमएससी नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग, जीएनएम और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की कक्षाएँ संचालित होती हैं। कॉलेज पिछले 17 वर्षों से समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता अभियान आयोजित करता आ रहा है, जिसके लिए इसे कई सम्मान भी प्राप्त हो चुके हैं।
यह कार्यक्रम नैंसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग की सामाजिक सेवा और स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है और समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान 
