हल्द्वानी- चुनावी रंजिश क्या नहीं कराती है और क्या-क्या कर देती है। यह सभी जानते है। ऐसे में मामलों में लोग बड़ी वारदातों को अंजाम दे देते है। ऐसा ही एक मामला हैड़ाखान स्थित उदुवां गांव में आया। जहां खेत में मवेशी चराने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने बुजुर्ग पर पहले पत्थर और फिर दराती से हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग के दोनों पैर और चेहरे में भी काफी चोट आई। घायलवस्था में बुजुर्ग को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।
नैनीताल जू में आज से पर्यटक कर सकेंगे शिखा का दीदार, बढ़ी बाघों की संख्या

बताया जा रहा है कि उदुवां गांव में पंचायत चुनाव के दौरान रतन राम बहू इंदिरा देवी ने लक्ष्मण की बहन को हराया था। इसके बाद से दोनों परिवारों में रंजिश होने लगे थी। प्रधान के पति चंद्र प्रकाश ने बताया कि शनिवार शाम लक्ष्मण अपने मवेशी को लेकर उनके खेत में आ गया। मवेशियों द्वारा खेत में लगाई दाल को को नुकसान पहुंचाया जाने लगा तो रतन राम ने टोकना शुरू कर दिया।
ऐसे में गुस्साये लक्ष्मण ने पहले पत्थर और फिर दराती से बुजुर्ग पर वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। देर रात ही बुजुर्ग को बेस लाया गया। एक पैर में घाव ज्यादा होने की वजह से ऑपरेशन तक करना पड़ सकता है। बुजुर्ग के बेटे ने बताया कि दूसरा परिवार लगातार उन्हें धमकी दे रहा है। कल हुआ हमला भी प्रायोजित था। जिसमें पूरा परिवार मिला हुआ हैं। कार्रवाई के लिए राजस्व पुलिस और थाने दोनों जगह तहरीर दी जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: आंगनबाड़ी केंद्र में शुरू हुआ पोषण माह, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए क्या है खास? पढ़िए…
नितिन नबीन ने हल्द्वानी में खोला कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा, दलित मुद्दे से लेकर तुष्टीकरण तक पर बोले
उत्तराखंड PCS परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम कोर्ट में इस तारीख को होगी अब सुनवाई
उत्तराखंड: मदरसों की जांच करने पहुंची टीम, कार्रवाई के बाद दोनों को किया गया सील
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज में हथियार लेकर पहुंचा युवक, छात्रों ने पकड़ा तो खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
एक प्रतिमा और दो बार अनावरण! मंत्री-विधायक के पहुंचने से पहले ब्लॉक प्रमुख ने काटा फीता, फिर ढक दी गई प्रतिमा
32 दिन से लापता रेशमा का अब तक नहीं मिला सुराग, सड़क पर उतरे परिजन
बनभूलपुरा मामले में आज नहीं आया फैसला, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली… अब इस तारीख पर नजर
उत्तराखंड मे 36 खंड विकास अधिकारियो की तैनाती.. 
