हल्द्वानी- बिहार में इन दिनों विधानसभा चुनाव का रंग अपने चरम पर है। ऐसे में कोई भी दल अपने प्रचार-प्रसार में थोड़ी भी चूक नहीं करना चाहता है। हर बार चुनाव में सोशल मीडिया का कैंपेन लगातार बढ़ता जा रहा है। चुनावी कैंपेन संभालने में प्रशांत किशोर का नाम भला कौन नहीं जानता है। लेकिन अब युवाओं ने भी इसे अपने काम का जरिया बना लिया है। इसकी कड़ी में आगे बढ़ रहे है हल्द्वानी काठगोदाम निवासी प्रसून सनवाल जिन्हें इन दिनों बिहार चुनाव प्रचार की बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
यह भी पढ़ें देहरादून-समग्र शिक्षा अभियान के तहत 955 पदों पर होगी भर्ती, राज्यपाल ने दी मंजूरी
काठगोदाम निवासी प्रसून सनवाल बिहार चुनाव में जेडीयू (जनता दल यूनाइटेड) के कई प्रमुख नेताओं के चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। काठगोदाम गायत्री नगर शिवालिक विहार निवासी मुकुल चंद्र सनवाल के पुत्र प्रसून सनवाल ने निर्मला कान्वेंट से पढ़ाई करने के बाद चेन्नई से बीटेक किया। उनका शौक बिजनेस मैनेजमेंट में था। इसी के चलते सनवाल ने तीन साल पहले पैग्स डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाई। यह कंपनी कर्नाटक, महाराष्ट्र के बाद अब बिहार चुनाव में कई प्रमुख नेताओं के प्रचार में जुटी है।
यह भी पढ़ें BIG BREAKING- 2 नवंबर से इन स्कूलों को खोले जाने को लेकर सरकार ने जारी की गाइडलाइंस, यह रहेंगे नियम
आज उत्तराखंड का युवा देश के हर काम में अपना हाथ बंटा रहा है। हल्द्वानी जैसे छोटे शहर से निकले सनवाल को बिहार चुनाव में कैंपेन की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जो एक बड़ी बात है। बेटे को बिहार में ये बड़ी जिम्मेदारी मिलने से परिजनों में खुशी का माहौल है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत
हल्द्वानी : मीडिया 11 ने भाजपा युवा मोर्चा को 7 विकेट से हराया, रक्षित टंडन की नाबाद 31 रनों की पारी बनी जीत की हीरो
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प 
