हल्द्वानी- महाराष्ट्र पुलिस ने हल्द्वानी से एक दंपति को गिरफ्तार कर लिया है और उनको अपने साथ नागपुर ले गई है। पिथौरागढ़ के रहने वाले यह दंपत्ति हल्द्वानी में पाए गए जहां हल्द्वानी पुलिस की मदद से महाराष्ट्र पुलिस ने पति पत्नी को गिरफ्तार करने के बाद नागपुर रवाना हुई। नागपुर में पति पत्नी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
यह भी पढ़े 👉देहरादून- शिक्षा महकमे से बड़ी खबर, जानिए कब से शुरू होने जा रहा नया शिक्षण सत्र
जानकारी के मुताबिक एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने बताया पिथौरागढ़ निवासी पंकज पटियाल अपनी पत्नी के साथ नागपुर में होटल का कारोबार करता था जिसके बाद पंकज ने वहां एक स्थानीय महिला को अपने होटल में पार्टनर बनाया था। 2 फरवरी को महिला ने नागपुर शहर के थाने में पंकज और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था महिला का आरोप है कि पंकज ने न सिर्फ उसके साथ होटल करोबार में धोखाधड़ी की है बल्कि उसे झांसे में लेकर उसके साथ यौन शोषण भी किया है और बाद में वह अपनी पत्नी के साथ भाग गया।
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- सप्ताह में इस दिन अब हल्द्वानी कैंप में डीएम सुनेंगे जनता की समस्याएं
नागपुर थाने में दंपत्ति के खिलाफ 376 406 420 और 406 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है नागपुर पुलिस ने जब महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की तो पता चला कि दंपत्ति नैनीताल जिले के हल्द्वानी में छिपे हुए हैं जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस हल्द्वानी पहुंची और यहां पुलिस की मदद से गिरफ्तार करते हुए दंपत्ति को कोर्ट में पेश किया और महाराष्ट्र पुलिस दोनों को अपने साथ नागपुर लेकर गई है।
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- इस इलाके में युवक ने जीवन लीला की समाप्त, ऐसे था परेशान
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत
रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती
उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत ! 
