Haldwani News- हल्द्वानी में बरेली रोड पर रहने वाली एक युवती को बनभूलपुरा के लाइन नंबर 17 निवासी एक युवक ने पहले तो दोस्ती न करने पर नस काट लेने की धमकियों के सहारे दोस्ती के लिए राजी किया और फिर उसे अपने घर बुलाकर शादी का झांसा देकर एक शारीरिक संबंध बनाए। अब इसकी वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर युवती को लगातार ब्लैकमेल करते हुए उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करके जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया है।
यह घटना क्रम कई वर्षों से चला आ रहा था। युवती का आरोप है कि कई वर्षों से लाइन नंबर 17 निवासी जावेद उसका पीछे कर रहा था। जब उसने उसे घास नहीं डाली तो जावेद ने उसे धमकी दी कि यदि उसने उसके साथ दोस्ती नहीं की तो वह अपने हाथ की नस काट कर आत्महत्या कर लेगा। युवती का कहना है कि इससे उसका दिल पसीज गया और उसने उसके साथ दोस्ती स्वीकार कर ली।
कुछ दिन तक तो जावेद अपनी मर्यादा में रहा, लेकिन एक दिन उसने युवकी को अपने घर पर बुलाया और उसके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। युवती भी विवाह के लिए राजी हो गई। इसके बाद उसने युवती से शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान आरोपी जावेद ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली।
युवती का कई बार शारीरिक शोषण करने के बाद भी जावेद ने उसके साथ विवाह नहीं किया। उल्टे विरोध करने पर वह उस वीडियो को वायरल करने की धमकियां देने लगा। आखिर हारकर युवती अब पुलिस के पास पहुंची और जावेद के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलसि ने प्रारंभिक जांच के बाद जावेद को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित
उत्तराखंड के 12 जिलों में अगले 24 घंटे फ्लैश फ्लड का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तमकनाला में तेज बहाव से बहा बेली ब्रिज, CM धामी ने लिया संज्ञान; मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद
उत्तराखंड: 12 घंटे में बहाल हुई नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड, CM धामी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
चमोली: नीती घाटी में बादल फटने से तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा, BRO ऑपरेटर लापता, VIDEO
उत्तराखंड : इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी हुई जारी 
