Lalkuan News- मां पूर्णागिरि के दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार युवक युवती ठुलीगाड़ में बरसाती नाले में बह गए। इस हादसे में लालकुआं निवासी युवती की मौत हो गई। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जबकि उसके साथ बाइक चला रहा युवक नाले की बाढ़ से बामुश्किल निकाला गया।
प्राप्त जानकरी के अनुसार शनिवार को राजीव नगर बंगाली कॉलोनी लालकुआं निवासी शिवम गिरी पुत्र अशोक गिरी व आरती यादव पुत्री कोमल यादव 22 वर्ष बाइक संख्या- यूके 04एए- 3270 से टनकपुर स्थित माँ पूर्णागिरि माता के दर्शन को गये थे। रविवार की सुबह मंदिर के दर्शन कर वापस लौटते समय उनकी बाईक ठूलीगाड़ से आगे रानीमोड़ के पास नाले में अचानक तेज बहाव आने से बह गई । घटना में बाईक सवार आरती यादव की पानी मे बहने से मौत हो गई जबकि शिवम गिरी तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया ।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची ठूलीगाड़ थाने की पुलिस की रेस्क्यू टीम ने नाले से युवती के शव को बरामद कर बाहर निकाला, जबकि युवती के मित्र युवक को हिरासत मे लेते हुए ठूलीगाड़ थाने ले जाया गया। जहाँ पूछताछ में उसने बताया कि मृतका उसकी दोस्त है। जिसे वह अपनी बाईक से मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए लाया था ।
एसएसआई योगेश दत्त ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर भेज दिया गया है। इधर युवती की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है बताया जा रहा है कि युवती नर्सिंग का कोर्स कर रही थी ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 
