लालकुआं- विधानसभा चुनाव 2022 में लालकुआं सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को भारी मतों से हराने वाले भाजपा के विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विधानसभा की सदस्यता लेने के बाद अपने जिला पंचायत सदस्य पद से इस्तीफा दिया है। मोहन सिंह बिष्ट ने नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया को इस्तीफा सौंप दिया है।
इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास का रोडमैप बनाए जाने पर खासी चर्चा की। डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि विधायक बनने के बाद जिला पंचायत सदस्य से इस्तीफा देना संविधानिक दायित्व है। इसलिए विधायक बनने के बाद उन्होंने जिला पंचायत सदस्य पद से इस्तीफा दिया है। वहीं, मोहन बिष्ट ने विधायक पद की शपथ लेते ही अपने क्षेत्र में काम शुरू कर दिया है। वे लगातार एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

