हल्द्वानी – उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा आयोजित परिषदीय परीक्षा 2022 की हाईस्कूल तथा इन्टरमीडिएट परीक्षायंे 28 मार्च से 19 अप्रैल 2022 के मध्य होंगी। उपजिलाधिकारी/ परगना मजिस्टेट मनीष कुमार सिह ने आदेश दिये हैं कि परीक्षा प्रारम्भ होने से परीक्षा समाप्ति तक परगना हल्द्वानी के समस्त परीक्षा केन्द्रों पर तत्काल प्रभाव से धारा 144 (सीआरपीसी) लागू की जाती है।
परगना मजिस्ट्रेट ने कहा परीक्षा केन्द्रों के 100 गज के अन्दर बिना अनुमति के 5 या उससे अधिक व्यक्ति समूह में एकत्रित नही होंगे तथा कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का शस्त्र,लाठी तथा डंडा आदि लेकर परीक्षा स्थल अथवा 100 गज की परिधि में नही आयेगा। उन्होने निर्देश दिये कि परीक्षा स्थल के 100 गज की परिधि के अन्तर्गत कोई भी व्यक्ति फोटो स्टेट मशीन अथवा फैक्स नही लगायेगा साथ ही कोई भी व्यक्ति परीक्षा केन्द्र परिधि में ड्रोन कैमरे आदि का संचालन नही करेगा। उन्होने कहा यह आदेश तत्काल प्रभाव से परीक्षा की समाप्ति तक परीक्षा केन्द्रों के 100 गज की परिधि में लागू हांेगे। आदेशोें में किसी भी प्रकार का उल्लघंन भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय होगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट
हल्द्वानी : लालकुआं की ग्रामीण सड़कों के लिए 372.42 लाख मंजूर
उत्तराखंड: कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर मिला फैक्ट्री कर्मचारी का शव
उत्तराखंड: बेटी को लगातार कर रहा था परेशान, मां पहुंची पुलिस के पास
उत्तराखंड : 5 साल की बच्ची हुई लापता, घंटों बाद मिली ऐसी हालत में कि मच गया हड़कंप
हल्द्वानी : अंधेरे में दीवार फांदकर करता था ऐसी शर्मनाक हरकत, हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा, कौन है ये…सनकी आदमी
उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण Update
हरिद्वार में जिला खनन अधिकारी पर कार्रवाई, काजिम रजा हटाए गए
हल्द्वानी : धर्म के नाम पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार 

