हल्द्वानी: शहर में महिला सुरक्षा को लेकर प्रशासन लगातार सतर्कता बरत रहा है और नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज शाम एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह, नगर आयुक्त ऋचा सिंह,तहसीलदार हल्द्वानी मनीषा बिष्ट,और तहसीलदार लालकुआं कुलदीप पांडेय ने गोरा पड़ाव क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान प्रशासन की टीम को भारी मात्रा में एक रेस्टोरेंट में अवैध शराब बरामद हुई, जिस पर आबकारी अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि महिला सुरक्षा के मद्देनज़र शहर में कई संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां नियमित चेकिंग और निगरानी जारी रहेगी।
प्रशासन का कहना है कि इस तरह के अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है, ताकि वे निर्भीक होकर शहर में आवागमन कर सकें। हल्द्वानी को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने की दिशा में यह एक और सशक्त कदम माना जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया 

