हल्द्वानी – जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने बताया है कि मीडिया, बैंक, बीमा कर्मियों के साथ ही कोविड डयूटी में लगे सभी कार्मिकों का वैक्सीनेशन किया जायेगा। इसके लिए हल्द्वानी, नैनीताल तथा रामनगर में विशेष कैम्प आयोजित किये जायेगे। वैक्सीन के लिए 18 वर्ष से 45 वर्ष के लोग आवदेन करे। इससे ऊपर की आयु के लोगो का पूर्व की भांति पंजीकरण एवं वैक्सीनेशन वर्तमान में गतिमान है।
जिलाधिकारी गर्ब्याल ने बताया कि मीडिया, बैंक, टेलीकाॅम व इंश्योरेंस, कर्मचारी तथा कोरोना डयूटी मे लगे जोनल, सैक्टर मजिस्टेªट व अन्य प्रभारी अधिकारी कोरोना कार्य के दौरान आवागमन करते है जिससे संक्रमण के प्रसार की सम्भावना बनी रहती है। ऐसे में सभी कार्मिको का वैक्सीनेशन किया जाना जरूरी है। वैक्सीनेशन के लिए कार्मिकों को सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्ष अथवा बैंक प्रबन्धक से प्रमाण पत्र देना होगा। निर्धारित फार्म में कार्मिक का नाम,पदनाम का उल्लेख करना होगा। मीडिया कर्मियों को जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से पंजीकृत मीडियाकर्मी होना व इस अवधि में कार्य किए जाने का प्रमाण पत्र देना होगा। कोविड डयूटी में लगे सैक्टर मजिस्टेªट, जोनल मजिस्टेªट व विभिन्न प्रभारियों को उपजिलाधिकारी की ओर से जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। उन्होने कहा कि वैक्सीनेशन के समय यह ध्यान रखा जाये कि जिस व्यक्ति या कार्मिक का वैक्सीनेशन किया जा रहा है उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो ऐसे लोगो का पूर्ण डाटा एवं विवरण सम्बन्धित सभी कार्यालय बैंक तथा सूचना विभाग अवश्य रखे।
जानकरी देते हुए उप मुख्य चिकित्सधिकारी डाॅ. रश्मि पंत ने बताया कि जिले में वर्तमान में 35 स्थानो पर वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। सम्बन्धित मीडिया, बैंक व अन्य लोग निर्धारित फार्म भर कर सम्बन्धित से अग्रसारित करा कर जिले के किसी भी वैक्सीनेशन सेन्टर में जा कर आॅन-लाईन पंजीकरण करा लेगे तथा उसी सेन्टर पर वैक्सीन भी लगा दी जायेगी। उन्होने बताया कि वैक्सीनेशन का कार्य निर्धारित केन्द्रों पर प्रातः 10 बजे से सांय 05 बजे के मध्य वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। अवकाश के दिनों में भी वैक्सीन लगाई जायेगी।
उपनिदेशक सूचना/जिला सूचना अधिकारी योगेश मिश्रा ने बताया है कि वैक्सीनेशन के लिए निर्धारित आवेदन फाॅर्म जिला सूचना कार्यालय नैनीताल तथा मीडिया सेन्टर हल्द्वानी में 10 मई (सोमवार) से उपलब्ध होगे। इसकेे अलावा निर्धारित फाॅर्म सोशल मीडिया तथा व्हाट्सएप गु्रपों में भी उपलब्ध कारा दिये गये है। आवेदन प्रत्रों का सत्यापन करने के लिए अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी मीडिया सेन्टर हल्द्वानी गोविन्द सिंह बिष्ट तथा अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी नैनीताल अहमद नदीम को अधिकृत किया गया है।
यह भी पढ़ें👉नैनीताल-(हद है) यहां जान आफत में है और वो दिल्ली से घूमने के लिए पहुच गए नैनीताल, पुलिस ने ऐसे किया स्वागत
यह भी पढ़ें👉हल्द्वानी-(काम की खबर) यह कंट्रोल रूम देगा आपको प्लाज्मा, ऑक्सीजन और खाली बेड की जानकारी
यह भी पढ़ें👉उत्तराखंड- यहां भांग पिला कर दिल्ली की युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी युवक हिरासत में
यह भी पढ़ें👉BREAKING NEWS-राज्य में नहीं थम रहा कोरोना से मौत का सिलसिला, आज 137 मौतें, जानिए अपने इलाके का पूरा हाल


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



PM मोदी के जन्मदिन पर यमुना तट को मिली बड़ी सौगात, CM धामी ने 7.52 करोड़ का स्नान घाट किया समर्पित
उत्तराखंड: कालसी में गूंजा मां यमुना का जयघोष, धामी ने किया प्रतिमा का अनावरण; हनोल के लिए 150 करोड़ मंजूर
उत्तराखंड: यहां छह दिन से लापता बुजुर्ग का जंगल में मिला शव, वन्यजीव के हमले की आशंका
उत्तराखंड में पीएम आवास योजना को मिली रफ्तार, 1,647 आवासों को मंजूरी
उत्तराखंड: यहां मिले मिले दो नवजात बच्चियों के शव, फैली सनसनी
उत्तराखंड: यहां भालू का हमला, युवक गंभीर घायल, उधर गुलदार ने महिला को बनाया निशाना
उत्तराखंड : बेटी के जन्म दिन पर आना था, तिरंगे में लिपट कर आए आशीष
उत्तराखंड: यहां शादी से पहले मंगेतर का शोषण, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
उत्तराखंड: तीन बहनों के इकलौते भाई थे आशीष, अचानक निधन से परिवार में मचा कोहराम; सैन्य सम्मान से अंतिम विदाई
PM मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, धामी ने किया 7.52 करोड़ के घाट का लोकार्पण 

