- • 125 लाख की लागत से अमृतपुर- जमरानी मोटर मार्ग का होगा पुनरुद्धार।
- • एक सप्ताह के भीतर हल्के वाहनों की आवाजाही हो जायेगी शुरू- जिलाधिकारी।
हल्द्वानी- काठगोदाम अमृत पुर – जमरानी मोटर मार्ग पिछले आपदा के समय बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था, इस मोटर मार्ग का एक हिस्सा नदी में समा गया, जिसकी वजह से बड़े वाहनों व छोटे वाहनों के लिए यह मार्ग बंद है जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देश के बाद निर्माण खंड जमरानी बांध की डिवीजन सड़क खुलवाने के लिए कार्य कर रही है।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि पिछले अगस्त माह में 18 अगस्त को अमृतपुर जमरानी मार्ग बरसात के कारण बंद हुआ था, जिस पर अब तेजी से कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण खंड द्वारा 125 लाख का स्टीमेट बनाया गया है जिसमें गौला नदी से 17 मीटर ऊंची दीवार बनाई जानी है। इसकी 36 मीटर चौड़ाई में कार्य किया जाना है। इस 36 मीटर के पैच में 12 मीटर के पैच को रिपेयर करके ट्रैफिक का मूवमेंट सुचारु किया जा सकता है। वर्तमान में वहां दुपहिया वाहनों के लिए ही आवाजाही है इस पैच वर्क के बाद एक सप्ताह बाद से हल्के चौपहिया वाहन भी गुजर सकेंगे। उन्होंने बताया कि अगले चार-पांच दिनों में यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था का कार्य सुचारू कर दिया जाएगा। जिसके पश्चात जल्द ही नदी से नीचे दीवार का काम भी प्रारंभ कर सड़क को पूर्ण रूप से यातायात के लिए खोला जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 

